Search This Blog

Sunday 3 May 2020

जिंदगी जीना एक कला है।


जिंदगी जीना एक कला है, जिससे बहुत कम लोग अवगत होते है। आज के दौर में लोग जिंदगी जीने की कला को भूल गए है।
जिंदगी में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का कोई गिला शिकवा नही होना चाहिए। एक कहावत है, चार दिन की जिंदगी है, हँस कर निकाल दो। लेकिन इसके विपरीत लोग अपने जीवन को सही तरीके से जीने की बजाय किसी और की जिंदगी में दखल देने का प्रयास करते रहते है। अपनी जिंदगी को आसान और खुशहाल बानाने का प्रयास करते रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के द्वेष और बदले की भावना किसी व्यक्ति के प्रति नही होना चाहिए। 
अपने मन में हमेशा सकारात्मक और प्रगतिशील विचारो का समावेश होना चाहिए। जिससे हम एक खुशहाल और सकारात्मक जिंदगी व्यतीत कर सके। इस प्रकार हम अपनी जिंदगी को एक नया आयाम दे सकते है, जिसमे किसी के प्रति द्वेष और बदले की भावना ना हो।




Saturday 2 May 2020

सफलता क्या है?

सफलता की परिभाषा व्यक्ति की मानसिकता और सोच के हिसाब से अलग-2 हो सकती है। सफलता को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जाये, तो किसी काम को लेकर व्यक्ति का संतुष्ट (Satisfied) होना ही उस काम की सफलता माना जा सकता है। किसी व्यक्ति का नज़रिया (attitude) ही उसकी सफलता और विफलता का होना काफी हद तक निर्भर करता है।
एक व्यक्ति अगर किसे छोटे काम को लेकर संतुष्ट है, तो वह उस काम को सफल मानेगा। सफलता और विफलता अपने आप में ही व्यक्ति की सोच पर पूर्ण रूप से निर्भर माना जा सकता है।
आसान भाषा में समझा जाये तो अपने किसी काम को लेकर पूरी तरह से satisfied होना ही सफलता है। जो व्यक्ति की सोच और मानसिकता पर पूरी तरह से आधारित है।
         ****धन्यवाद****

जीवन मंत्र app जरूर download करें।

आदर्श जीवन कैसा हो?

  
किसी भी व्यक्ति का जीवन तनाव मुक्त,सहज और सरल होना चाहिए। अगर जीवन में चिंता विकार होते है, तो व्यक्ति कभी भी सुख-शांति और खुश रहकर अपना जीवन व्यतीत नही कर सकता।
जीवन में हमेशा एक लक्ष्य और उसे प्राप्त करने की मन में लालसा होना चाहिए, जिससे वह अपने कर्तव्य और कर्मपथ पर हमेशा प्रयत्नशील रहता है। जीवन यदि तनाव और चिंता युक्त होगा तो व्यक्ति के कार्य करने की छमता कम हो जायेगी और उसके मन कभी भी एकचित नही रहेगा, जिससे उसके अपने जीवन में सफल होने और किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के अवसर बहुत कम हो जायेंगे।
एक आदर्श जीवन वह होता है,  जिसमे व्यक्ति अपने परिवार की ख़ुशी के लिए कार्य करता है। इसके साथ ही अपने किसी कार्य को एकयोजनावद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करता है, और उस काम को पूरा करने के लिए हमेशा प्रत्यनशील रहता है। एक आदर्श जीवन में कभी भी निराशा, चिंता और अवसाद की जगह नही होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति खुद के साथ-2 ही परिवार की ख़ुशी के लिए पूरी लगनशीलता के साथ कार्य करने का प्रयास कर सकें।
                ****धन्यवाद****


आधुनिकता की अंधी दौड़

आज प्रतियोगिता के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति सफल होना चाहता है, इस सफलता को प्राप्त करने के लिए वह किसी भी तरह की कीमत चुकाने के लिए तैयार है। अपने आप को सफल दिखाने के लिए वह आर्थिक रूप से इस तरह के काम कर बैठता है, जो उसे परेशानी में डाल देते है, अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वह बैंक या फिर इस तरह के और किसी माध्यम से लोन ले लेता है, जिसकी किस्त चुकाने के लिए उसे बहुत अधिक मेहनत करनी होती है। जिस कारण वह मानसिक रूप से बहुत अधिक परेशान हो जाता है, और उसे गंभीर बीमारियां घेर लेती है, आज व्यक्ति आधुनिकता की अंधी दौर में अपनी ज़िन्दगी को किस तरह से जीना है, यह बात ही भूल गया है, वह अपना कीमती समय परिवार को देने की बजाय अपने आप को समाज में आर्थिक रूप से मजबूत दिखाने का प्रयास करता रहता है। इस कारण लोगो को बाद में बहुत अधिक परेशानी उठाना पड़ती है।

अपनी जीवन शैली के अनुरूप जीवन नही जी पाता और एक ऐसा दौर आता है, जब वह अपनी गलतियों के बारे में सोचता है, और सिर्फ पछतावे के उसके हाथ कुछ नही रहता। जीवन-शैली ऐसी होना चाहिए, जिसमें व्यक्ति अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-2 ही अपने परिवार को भी समय दे सकें।
 एक अच्छा जीवन बिताकर एक खुशहाल ज़िंदगी जीने का प्रयास करें। समाज में सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिखावा नही करना चाहिये। इन जरुरी बातो का ध्यान रखकर कोई भी व्यक्ति एक अच्छा, समृद्ध और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है।     
          ***धन्यवाद***

Friday 1 May 2020

सफलता के लिए सुविचार

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को उत्साह पूर्वक काम करना होता है, लेकिन कभी-2 व्यक्ति के साथ ऐसी चीज़े हो जाती है, जिससे वह निराश हो जाता है। उत्साह के साथ कार्य करना बंद कर देता है, जिससे वह सफलता के बेहद करीब होने के बाद भी सफलता प्राप्त नही कर पाता, निराशा को दूर करने के लिए हम आपके लिए लाये है, कुछ प्रेरणादायक विचार। 
(1) श्रेष्ठ होना कोई कार्य नही बल्कि यह हमारी एक आदत है, जिसे हम बार बार करते है।
(2) विजेता बोलते हैं, कि मुझे कुछ करना चाहिए, जबकि हारने वाले बोलते हैं, कि कुछ होना चाहिए।
(3) मैं हर कदम पर हारा हूँ, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूँ।
(4) बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो क्योंकि विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है ।
(5) मैं कर सकता हूँ, यह विश्वाश है. केवल मैं ही कर सकता हूँ, यह अंधविश्वास है।
(6) बिना विश्वास के कोई काम हो ही नहीं सकता।
(7) गजब तक तुम स्वयं पर विश्वाश नहीं करते, परमात्मा में विश्वास कर ही नहीं सकते।
(8) प्राण देकर भी मित्र के प्राण की रक्षा करनी चाहिए।
(9) जो काम पड़ने पर सहायक होता है, वही मित्र है।
(10) अभागों के मित्र नहीं होते।
(11) मित्र को प्रकृति की उत्कृष्ट कृति माना जा सकता है।
(12) लोहे के गर्म होने का इन्तजार मत करो बल्कि अपनी तपन द्वारा इसे गर्म बनाओ यानि समय का इन्तजार मत करो बल्कि ऐसी कोशिश करो की समय आपके अनुकूल हो जाये।
(13) किसी को अपना बनाने के लिए हमारी सारी खूबियां भी कम पड़ जाती हैं, जबकि किसी को खोने के लिए एक कमी ही काफी है।
(14) मिलने पर मित्र का आदर करो, पीठ पीछे प्रशंसा करो और आवश्यकता के समय उसकी मदद करो।
(15)सभी गलत कार्य मन से उपजते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या गलत कार्य ठहर सकता है।
(16) मित्रों का चुनाव सावधानी से करें क्योंकि हमारे व्यक्तित्व की झलक हमारे उन मित्रों से भी मिलती हैं जिनकी संगत से हम दूर रहते हैं।
(17) अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है ।
(18) कला का सत्य जीवन की परिधि में सौंदर्य के माध्यम द्वारा व्यक्त अखंड सत्य है।
(19)कला प्रकृति की सहायता करती है, और अनुभव कला की।

6 अनमोल वचन


सफलता पर महापुरुषों के विचार

(1) हर सफलता के पीछे आपकी सोच व विचार का बहुत बड़ा योगदान होता है। कोई भी काम करने से पहले यदि आपके मन में उत्साहहीनता या असफलता के भाव तथा विचार आते हैं, तो निश्चित जानिए आप कभी सफल नहीं हो सकते ।

****** 
(2) जीवन में ऐसा अच्छा कर्म करो, कि कामयाबी की तरंगें ही खुद चलकर आए और आपके क़दमों को चूमें।
*****

(3) उस व्यक्ति के लिए हमेशा फूल मौजूद होते हैं, जो फूल देखना चाहते हैं।

*****
(4) असफलता के आगे झुकने के बजाय उसके सामने डटकर खड़े होने वाले लोग ही जीतते हैं। हार न मानने वालों और निरंतर प्रयास करते रहने वालों को ही कामयाबी मिलती है।*****

(5) एक ज्ञानी की तरह सोचे, ज्ञानी को असफल होने का भय नहीं होता, असफलता महानता की तरफ बढ़ने का एक मार्ग है।
*****
(6) जिंदगी एक परीक्षा है। ज्यादातर लोग इसमें असफल हो जाते हैं, क्योंकि वे दूसरों की नकल करते हैं। वे यह नहीं समझ पाते कि सबके प्रश्नपत्र अलग-2 होते हैं।

*****

सफलता का मंत्र

         सफलता का मंत्र
 आज के दौर में सभी लोग सफल होना चाहते है, परंतु सभी को सफलता प्राप्त नहीं हो पाती, इसके कुछ कारण हो सकते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ बदलाव करना होता है, जिससे आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती है।अपनी जीवनशैली में नीचे दिए गए कुछ उपाय का प्रयोग करके और जीवन मंत्र के साथ व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है।

(1) समय का प्रबंधन- सफलता प्राप्त करने का सबसे अच्छा उपाय अपने समय का सदुपयोग करना है। जिस कार्य में आप सफलता प्राप्त करना चाहते है, उस कार्य में अपने जीवन शैली में उपयोग होने के बाद बचे समय का एक बड़ा भाग खर्च करें।

(2) अपने जुनून को पहचाने- 
 किसी भी व्यक्ति के असफल होने का कारण उसे अपने जुनून की पहचान का ना होना है, कोई व्यक्ति जब किसी सफल व्यक्ति को देखता है, तो वह  उसकी जीवनशैली को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता है इस तरह वह अपने जीवन को बदलने का प्रयास करता है, यही प्रमुख कारण है कि व्यक्ति सफलता प्राप्त नहीं कर पाता, क्योंकि वह अपने जुनून को पहचानने की बजाय किसी और व्यक्ति का अनुसरण करने का प्रयास करता है।

(3)   अपने लक्ष्य का पता होना-  
 किसी व्यक्ति के असफल होने का सबसे बड़ा कारण उसे अपने लक्ष्य की पहचान का ना होना है, जब हमारे जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता तो हम अपने समय का उपयोग सफलता प्राप्त करने के लिए नहीं कर सकते और लक्ष्य का ना होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में केवल असफलता ही हाथ लगती है।

(4)  कर्मठता और लगनशीलता का होना
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होना आवश्यक है, कर्मठता और लगनशीलता  व्यक्ति के वह दो गुण है, जो व्यक्ति के किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

(5) व्यक्ति का ईमानदार होना-
 किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्य और कार्य के प्रति इमानदारी से मेहनत करना चाहिए, अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपने समय का उपयोग कठिन परिश्रम के साथ पूरी ईमानदारी से जब तक प्राप्त लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए, अपना कार्य करते रहना चाहिए।